
औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय गणित एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं । दोनों ही प्रतियोगिताओं में टेरा सदन ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या ने विजेता सदन को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों का निरंतर सीखने, जिज्ञासु बनने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सतत् प्रयास करते रहने का आवाहन किया,

प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच तक प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने गणित तथा कक्षा छह से आठ तक जूनियर वर्ग के बच्चों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों टेरा, एक्वा, इग्निस एवं वेंट्स के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पूछे गए प्रश्नों का अपनी छमता के अनुरूप उत्तर दिये। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी ज्ञान छमता, त्वरित उत्तर देने की योग्यता और तार्किक चिंतन का शानदार प्रदर्शन किया। 
निर्णायक मंडल ने दोनों प्रतियोगिताओं में टेरा सदन को प्रथम घोषित किया।
निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी,दीपा कंसल, कंचन,शिखा कौशिक, वर्षा चौधरी, संकल्प गोस्वामी शामिल रहे।
दोनों प्रतियोगिताओं में विजेता टेरा सदन के प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने टृाफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






