ग्रेटर नोएडा

एम.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:सनातन धर्म, भारतीय परंपराओं और हिंदू संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एम.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर सिग्मा-3, ग्रेटर नोएडा द्वारा एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। विद्यालय परिसर में रोजाना आयोजित होने वाली प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने एक साथ मिलकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। सामूहिक पाठ का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना, उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। इस दौरान बच्चों को सनातन परंपराओं के महत्व तथा जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के बारे में भी प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!