विचार

भारत सरकार नारकीय जीवन का निदान करे – दिव्य अग्रवाल(लेखक व विचारक)

विचार:पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू, भारत में रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। CAA कानून बनने के उपरान्त भी पाकिस्तान से आए शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता नहीं मिल रही जिसके कारण इन लोगों को न तो अच्छी नौकरी मिल पा रही है और न ही ये लोग कोई व्यापार कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय स्तर पर कानूनी दस्तावेज पूरा करना बड़ी चुनौती है कईं बार तो अधिकारी गण ही इनकी मजबूरी का लाभ उठाते हैं डराते धमकाते हैं पाकिस्तान से आने के पश्चात भी इन हिन्दुओ के जीवन की दुर्गति का अंत नहीं हुआ। इनके बच्चे भी नागरिकता के अभाव में शिक्षा तक ग्रहण नहीं कर पा रहे, बीमारी होने पर आधार कार्ड के अभाव में अस्पताल में उपचार तक नहीं मिल पाता, आधार कार्ड के अभाव में कहीं काम भी नहीं मिलता और यदि मिल भी जाये तो बीच वाले ठेकेदार आधे वेतन को खा जाते हैं। देखा जाए तो नागरिकता न मिल पाने के कारण पाकिस्तानी हिन्दू भारत में नारकीय जीवन व्यतीत करने को विवश हैं सरकार से इस लेख के माध्यम से आग्रह है की एक विशेष विभाग बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हुए हिन्दुओ को जल्द से जल्द सभी प्रकार के परीक्षण और कार्यवाही करके नागरिकता प्रदान करनी चाहिए।

भारत सरकार द्वारा निर्मित CAA को धरातल पर क्रियान्वित करना अति आवश्यक है जिससे उन बच्चियों के जीवन में ख़ुशी आ सके जिनकी अश्मिता की रक्षा के लिए उनके माता पिता पाकिस्तान में अपनी भूमि खेती व्यापार आदि सब छोड़कर भारत में इसी संभावना के साथ आये की यहाँ उनका जीवन सुगम बनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!