बुलन्दशहर

गाटा संख्या 1330 में स्वामित्व से अधिक जमीन विक्रय करने का आरोप 

एक ही भूमि को दोबारा बेचने की शिकायत अधिशासी अधिकारी से 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे में एक ही जमीन को दोबारा बेचने की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की गई है।

मौहल्ला जंगली पीर निवासी कुलदीप कुमार पुत्र ऋषि पाल सिंह ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि नगर पंचायत की गाटा संख्या 1330 में खतौनी में एक असरदार व्यक्ति के नाम एक बीधा भूमि दर्ज थी। उस व्यक्ति ने अपने असर का दुरुपयोग कर दर्ज भूमि से कहीं ज्यादा भूमि विभिन्न लोगों को बेच डाली। यही नहीं पहले ही हस्तांतरण कर दी गई भूमि को दोबारा अन्य लोगों को विक्रय कर दिया गया है।

कुलदीप कुमार ने अधिशासी अधिकारी से गाटा संख्या 1330के वास्तविक रकबे, भूमि अभिलेखों और पूर्व में हुए बैनामों के आधार पर भूमि हस्तांतरण की जांच कराने की मांग की है। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!