दनकौर

जहाँगीरपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ, बालाजी सेवा समिति अब तक 36 गरीब कन्याओं की शादी में कर चुकी है सहयोग

जहांगीरपुर(गौतम बुद्ध नगर )मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम एवं संकटमोचन हनुमान जी के जयकारों के साथ हुआ। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने संगीतमय पाठ का आनंद लिया तथा हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। मंदिर परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक नीरज शर्मा ने बताया कि श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। समिति द्वारा गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग किया जाता है। अब तक समिति 36 गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

इस धार्मिक आयोजन में आचार्य सुधीर, सौरभ मीना, डालचंद अग्रवाल, मुन्ना ठाकुर एवं सुमित शर्मा सहित समिति के सदस्य एवं अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती की तथा प्रसाद ग्रहण किया। समिति ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर कृष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!