दनकौर

अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जेवर :कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान थोरा गांव निवासी एक युवक को अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मॉडलपुर गांव के समीप रजवाहे की पटरी से हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थोरा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेंद्र चौधरी व उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सुमन संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मॉडलपुर गांव के समीप रजवाहे की पटरी पर एक संदिग्ध युवक के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान थोरा गांव निवासी निगम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

रिपोर्टर कृष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!