दिल्ली एनसीआर

IFFI में दिखी पाञ्चजन्य की ‘अमिट अटल’

नई दिल्ली : 57वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी) में (25 नवंबर 2026) को पाञ्चजन्य की फिल्म अमिट अटल की स्क्रीनिंग हुई। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर ने किया है। अटल जी पाञ्चजन्य के संस्थापक संपादक भी थे।

गौरतलब है कि पाञ्चजन्य इससे पहले भी इफ्फी में शंखनाद कर चुका है। पाञ्चजन्य की फिल्म विभाजन की विभीषिका की विशेष स्क्रीनिंग इफ्फी में हुई थी।

यह फिल्म (डॉक्यूमेंट्री) अत्यंत प्रासंगिक और मर्मस्पर्शी है। इसमें अटल जी से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं और संस्मरण जीवंत दिखेंगे। अटल जी ने लेखन, कविता और प्रभावी भाषणों से देश ही नहीं, विदेश में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ‘अमिट अटल’ फिल्म श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वयंसेवक, प्रचारक, ओजस्वी कवि, प्रखर पत्रकार, दूरदर्शी संपादक और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं को प्रामाणिकता के साथ दिखाएगी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 25 नवंबर को आईनॉक्स पंजिम (INOX PANJIM – AUDI-2) में शाम 4:30 बजे हुई.

विभाजन की विभीषिका का चयन भारतीय पैनोरमा में हुआ था

इससे पहले 2022 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘विभाजन की विभीषिका: अनकही कहानियाँ’ की स्क्रीनिंग हुई थी। 1947 के भारत विभाजन की त्रासदी और विस्थापितों के अनुभवों पर आधारित एक हिंदी वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन वरिष्ठ पत्रकार और ‘पाञ्चजन्य’ के संपादक हितेश शंकर ने किया है। यह लगभग 30 मिनट की एक हिंदी गैर-फीचर फिल्म (Non-Feature Film) है। इसे इफ्फी के प्रतिष्ठित ‘भारतीय पैनोरमा’ खंड की गैर-फीचर श्रेणी में आधिकारिक रूप से चुना और प्रदर्शित किया गया था।

एशिया का सबसे पुराना फिल्म महोत्सव है इफ्फी

वर्ष 1952 में स्थापित भारत का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) एशिया के सबसे पुराने और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में से एक है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गोवा सरकार और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव विश्व सिनेमा की खूबसूरती को सिनेप्रेमियों के सामने रखता है। यह महोत्सव भारतीय फिल्मों और प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान करता है।

इस बार सम्मानित देश स्पेन, चार फिल्में होंगी प्रदर्शित

इफ्फी 2026 में में स्पेन सम्मानित देश के रूप में शामिल है। फिल्म महोत्‍सव में स्पेन की चार फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें जैमे लोरेंटे के निर्देशन में बनी द बैड सन, , पेद्रो अल्मोदवार के निर्देशन में त्रिनिदाद; बिटर क्रिसमस और जैमे माचिया के निर्देशन में बनी पर्सेगुइएंदो अ माइकल शामिल हैं।

साझेदार देश रूस

इस बार इफ्फी में रूस साझेदार देश के रूप में शामिल है। इसमें रूसी सिनेमा की विविधता और रचनात्मक समृद्धि दर्शाने वाली चार फिल्मों की विशेष प्रस्तुति होगी। इन फिल्‍मों में अनास्तासिया कुजिना के निर्देशन में बनी फोर, न्यू होम , बो बो तथा सिडनी ल्यूमेट्स बर्थडे शामिल हैं। इसमें रूसी फिल्म निर्माण की बारीकियां, वहां का बदलता सिनेमा और इसक जरिये भारत-रूस के बीच सांस्कृतिक संबंध भी दिखेंगे।

रिपोर्ट प्राची

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!