बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

अधिकार और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ के साथ हुआ।
प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने स्कूली बच्चों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को संविधान सभा के सदस्यों और उनके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी तथा अपने प्रदेश से संबंधित संविधान सभा सदस्यों की जानकारी विस्तृत रूप से दी।
बच्चों ने संविधान विषयक पोस्टर तथा चित्र कला के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। बच्चों ने संविधान की भावना से प्रेरित बुकमार्क,बैज और कोलाज बनाए।


चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और और देश की एकता, अखंडता, और लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाये रखने हेतु सतत प्रयास करने का आवाहन किया।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान प्रदत्त अपने मौलिक अधिकारों के साथ साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करे। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार जागरूक और आदर्श नागरिक बनने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति सम्मान और राष्टृ के प्रति समर्पण की भावना के प्रण के साथ किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!