ग्रेटर नोएडा

विद्यार्थियों का आंगनबाड़ी सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा:राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत विद्यालय की ओर से कक्षा 5!के विद्यार्थियों द्वारा आंगनवाड़ी सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के बरौंदी चक्रसेनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों एवं समुदाय में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा उन्हें दाल, दलिया, चावल, चीनी, रस्क (टोस्ट)बिस्कुट और विभिन्न प्रकार के लेखन सामग्री वितरित किए। विद्यार्थियों ने बच्चों को पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया।

इस सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम ने “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश को सार्थक करते हुए बच्चों के स्वस्थ एवं समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!