बुलन्दशहर

पद यात्री का किया समाजसेवियों ने सम्मान 

जुटाई भोजन ,विश्राम,वस्त्र आदि की सुविधा 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )समाजसेवी जवाहरलाल सैनी एवं कर्मवीर सिंह भड़ाना ने कस्बे से गुज़र रहे पदयात्री को सम्मानित कर भोजन विश्राम वस्त्र आदि की सुविधा उपलब्ध कराई। जनपद सुल्तानपुर निवासी गोविंद सिंह उम्र लगभग 31 वर्ष गुरुवार की सायं पदयात्रा करते हुए औरंगाबाद पहुंचे।

जहांगीराबाद चौराहे के निकट दूर दराज से आ रहे पदयात्री को रोक कर समाजसेवी जवाहरलाल सैनी एवं कर्मवीर सिंह भड़ाना ने उनका पटका पहना कर माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। उन्होंने पदयात्री गोविंद सिंह से उनके गन्तव्य का जायजा लिया। गोविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मस्थल पावन तीर्थ अयोध्या से अपनी पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा द्वारा बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा करने के उपरांत चित्रकूट,मथुरा वृन्दावन धाम जा रहे हैं। समाजसेवियों ने उन्हें भोजन कराया और उनके ठहरने का स्थान सुलभ कर विश्राम कराया। साथ ही वस्त्र व नकद धनराशि भैंंट की।

चामुंडा देवी मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सैनी एवं कर्मवीर सिंह भड़ाना पूर्व में भी समय-समय पर गौसेवा समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता सेवा सुश्रुषा करते आ रहे हैं। उनके इस सेवा भाव की सर्वत्र सराहना होती रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!