नवीन भवन में स्थानांतरित औरंगाबाद पोस्ट आफिस, डाक अधीक्षक ने किया शुभारंभ

औरंगाबाद( बुलंदशहर)औरंगाबाद उप डाकघर मंगलवार को नवीन भवन में स्थानांतरित किया गया। नवीन भवन में उप डाकघर कार्यालय का शुभारंभ डाक अधीक्षक व सहायक डाक अधीक्षक ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काट कर किया,
,
पुरानी सब्जी मंडी स्थित उप डाकघर कार्यालय को मंगलवार को स्टेट हाइवे स्थित कमल पैलेस के निकट ठाकुर दीवान सिंह की नव निर्मित बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया। बुलंदशहर डाक अधीक्षक रंजीत कुमार अग्रवाल, सहायक डाक अधीक्षक श्री कांत पाल ,डाक निरीक्षक अरविंद कुमार व वरिष्ठ समाजसेवी सैयद हुसैन अली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।
इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में पहुंचे डाक अधीक्षक और सहायक डाक अधीक्षक को डाक कर्मी नीतू और छाया ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। डाकपाल रामगोविन्द ने आगंतुक अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।डाक पाल ने डाक घर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हर संभव सहयोग और सुविधा देने के साथ साथ त्वरित रूप से समस्या समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सैयद हुसैन अली,दीवान सिंह, शीशपाल सिंह चंद्रप्रकाश सिंह सुखपाल सिंह, इरशाद अली,रोबिन सिंह चौधरी, श्री पाल सिंह, जाकिर हुसैन मनोज कुमार कुलदीप शर्मा अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






