दनकौर

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर युवाओं ने निकाली महर्षि बाल्मीकि शोभा यात्रा

विधायकजी ने इस अवसर पर दनकौर के बड़े मोहल्ले में वाल्मीकि कम्युनिटी सेंटर बनाने की कि महत्वपूर्ण घोषणा

दनकौर:  महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु भक्ति व श्रद्धा में डूबे युवाओं ने भारी बरसात के बीच कस्बा दनकौर के बड़े मोहल्ले में वाल्मीकि युवा संगठन द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन कर बड़े ही उत्साह के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ इस महान पर्व को मनाया , जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं और अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को फूल-मालाओं, पगड़ी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी व दनकौर नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि भाजपा नेता दीपक सिंह जी की उपस्थिति रही। विधायक ने इस अवसर पर दनकौर के बड़े मोहल्ले में वाल्मीकि कम्युनिटी सेंटर बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने जिस प्रकार से रामायण के माध्यम से समाज को दिशा दी, उसी प्रकार यह आयोजन भी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। वाल्मीकि जी के संदर्भ में वाक्य अधूरा प्रतीत होता है, उसे संदर्भानुसार पूर्ण किया गया है।

इस सफल आयोजन का नेतृत्व वाल्मीकि युवा संगठन ने किया, आयोजन समिति में अमरजीत सिंह , आकाश लोहरे , आकाश ढाकोलिया,  शिवकुमार , अमित जयसवाल,व संजय ढाकोलिया युवा नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे,

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के समस्त नगरवासी का इसमें अहम सहयोग रहा व राजपाल सिंह , त्रिलोकी , बल्लू ठेकेदार , मुकेश , शरण , जगदीश , मनीष , नानक , राजवीर  ,विजय , बिजेंदर , दिनेश , अमित जयसवाल , हरकेश , मिलन , सागर , दीपक , संदीप चड्ढा , सचिन ढाकोलिया , कमल राज , सोनू , प्रिंस  एवं समस्त नगर वासी मौजूद रहे

इस शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उत्सव की शोभा बढ़ाई,यह आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!