बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व

दनकौर:बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामवीर सिंह ने दीपावली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस पर्व को स्वच्छता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएँ।
संयोजक अनुराग सिंह यादव ने विद्यालय परिवार के सहयोग और विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की तथा सभी को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली हमें जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और आत्मबल बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सदाचार और परिश्रम का दीप जलाने और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने संदेश दिया।
विद्यालय परिसर को रंगोली, दीपों और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ वप्रधानाचार्य जी ने समस्त स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।





