किसान मंच

भाकियू अराजनीतिक मंच की यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर हुई मीटिंग

दनकौर:आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच की प्रस्तावित मीटिंग जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा( हतेवा) के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर हुई मीटिंग में मुख्य रूप से जगनपुर दनकौर इंटरचेंज से प्रभावित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे मीटिंग में मुख्य रूप से ओएसडी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर राजेंद्र भाटी , तहसीलदार सदर अजय सिंह,वी पी सिंह व बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे,

शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इंटरचेंज से प्रभावित 135 किसानों मे 75 किसानों के प्लॉट लग गए हैं और 65 किसान के प्लॉट एक सप्ताह के अंदर लगा दिए जाएंगे जो उनकी फॉर्मेलिटी हैं उनके लिए अधिकारियों ने किसानों को सूचित कर दिया है 15 दिन में जो 64.7% किसानों का रह रहा है उसको किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा सीनियर मैनेजर राजेंद्र भाटी ने बताया प्रस्तावित आवासीय भूखंड को आज से ही विकसित करने का कार्य शुरु कर दिया है और जिन गांवों में प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य किये जा रहे हैं उन्हें जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान कर दे वरना हमारा संघटन आगे की रणनीति बना एक बड़ा आंदोलन प्राधिकरण के खिलाफ करने के लिए विवश होना पड़ेगा तहसील संबंधित समस्याओं को तहसीलदार अजय सिंह को नोट करा दिया है राष्ट्रीय संघटन मंत्री बॉबी नागर ने स्पष्ट शब्दों मैं तहसीलदार साहब से कहा की एक सप्ताह में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एक बड़ी पंचायत तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच करेगी वार्ता सौहार्दपूर्ण हुई जिसमें जो भी किसानों की समस्याएं थी वे अधिकारियों को नोट करा दी गई मीटिंग मैं मुख्य रूप से धीरज प्रमुख ,जगत सिंह,डॉ ओम प्रकाश, गजराज सिंह, देवेंद्र शर्मा ,मोहन शर्मा वेदपाल शर्मा, पंडित रामकुमार शर्मा, राजकुमार नागर, कपिल नागर एडवोकेट, राहुल नागर,राहुल शर्मा,विनोद ठाकुर,दुर्गा नागर, सतीश नागर,सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!