अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू चढूनी ने दिया थाने पर धरना
राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई के बाद ही समाप्त हुआ धरना

औरंगाबाद (बुलंदशहर)भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के विरोध में औरंगाबाद थाने पर धरना शुरू कर दिया। हाईवे पर जाम लगाने जाने का प्रयास कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी को पुलिस ने हिरासत में ले कर थाने पहुंचाया तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर जा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई हो जाने पर धरना समाप्त कर दिया गया।

हरियाणा पुलिस द्वारा भाकियू चढूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में ले लिये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया। किसानों द्वारा हाईवे पर जाम लगाने के लिए कूच करने की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ सुनील कुमार लोधी के आवास पर जा पहुंचे और किसानों को जाम ना लगाने के लिए समझाने का प्रयास किया। किसानों के अडे रहने पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी को जीप में बिठा लिया और थाने ले गई। इसपर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने जा पहुंचे। और धरने पर बैठ गए। शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई हरियाणा पुलिस द्वारा कर दिए जाने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
देवेन्द्र लोधी पुष्पेन्द्र चौधरी सोनपाल सिंह जोगेंद्र सिंह रघुवीर सिंह पंवार हरेंद्र प्रधान रिंकू लोधी भूपेंद्र चौधरी वीरेंद्र सोनी नरोत्तम राधे धर्मेंद्र पिंटू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






