भाकियू चढूनी ने घेरा हाइडृिल चीफ कार्यालय
विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों की अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (चीफ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर चीफ से विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रुकवाये जाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने सकारात्मक आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म कराया।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी ने बताया कि गांव सेमली में एक पखवाड़े से रात्रि में बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जानकारी मिली कि आसपास के कुछ गांवों के दबंग लोग बिजली घर में घुसकर कर्मचारियों पर दबाव डाल कर जबरन अपने गांवों में लाइट चालू करा लेते हैं जिसके चलते सेमली में अंधेरा छाया रहता है। चीफ ने अधीनस्थों को दूसरे बिजली घर से लाइन शिफ्टिंग कर सेमली की विद्युत आपूर्ति रात्रि में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुनील लोधी ने चीफ को बताया कि कस्बा औरंगाबाद में विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विजीलेंस टीम के छापों की आड़ में उपभोक्ताओं से अवैध वसूली धड़ल्ले से की जा रही है। अवैध वसूली की आडियो वीडियो सोशल मीडिया पर आये दिन वायरल हो रहीं हैं लेकिन अवैध वसूली करने वाले बेखौफ होकर उपभोक्ताओं को लूटकर अपनी जेबें भर रहे हैं।
चीफ ने जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र लोधी ने धरने की अध्यक्षता की। तमाम सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






