दनकौर

जुनेदपुर गांव में होली के मौके पर बंब नगाड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  

बिलासपुर: सोमवार को होली के मौके पर गांव में जगह जगह घूमकर नगाड़ा बंब बजाए गए जिसमे गांव के बुजुर्ग, युवा, बच्चे व महिलाएं ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया। बाद में जुनेदपुर गांव की चौपाल पर नगाड़े बजाए गए । ग्रामीण सुनील प्रधान व मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि गांव की यह प्रथा शताब्दियों से चली आ रही है। जिसमे गांव के सभी लोग चौपाल पर एकत्रित होकर होली व चौपाई गाकर मनोरंजन करते है तथा सभी लोग आपस में एक दूसरे को होली की बधाई देते है। नगाड़े प्रतियोगिता देखने के लिए ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र के गावों से भी बड़ी संख्या में बुजुर्ग तथा युवा आकर नगाड़ा प्रतियोगिता का आनंद लेते है। ग्रामीणों ने बताया कि नगाड़ा प्रतियोगिता से गांव व क्षेत्र में प्रेम व आपसी सौहार्द की भावना जागृत होती है।

इस दौरान मुन्नीलाल भगत, धीरज नागर, चरण सिंह नागर, संजय प्रधान, अरुण नागर, सतेन्द्र नागर, कमल नागर, बलजीत सिंह, रज्जू, शरदा, कैलाश, ब्रह्म , मांगे प्रधान, बीर सिंह नागर, भवर सिंह,सरजीत, धीरज, रणपाल नागर, डॉ कुलदीप नागर . प्रेम प्रधान, प्रताप, मोहित प्रधान, आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- घनश्याम पाल निर्मल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!