बुलन्दशहर

भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति ) ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा रोंडा स्कूल से शुरू हुई। स्याना अड्डा होते हुए कालाआम, भूड़ चौराहा यह विभिन्न मार्गो से होती हुई रमपुरा स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर समाप्त हुई।

सैकड़ो किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा और भारत माता की जय वंदेमातरम जय भारत जय जवान जय किसान के नारे लगाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे कार्यकर्मों का आयोजन जरूरी है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है ।साथ ही आम जनता का देश से जुड़वा बढ़ता है ।

इस यात्रा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही, तहसील संयोजक सतेंद्र लोधी, ठाकुर सुनील सिंह, नीरज डगर, मनोज लोधी, पप्पू लोधी, राजेंद्र सिरोही, शिवम शर्मा, गौरव सिरोही, आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर-जीतू कुमार लोधी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!