शिक्षण संस्थान

जी डी गोयंका में माँ गायत्री हवन का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा:स्वर्णनगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में नव वर्ष के शुभारंभ पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया । यह कार्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण व विशुद्ध वातावरण प्रदान करने हेतु किया गया। जिससे बच्चों में आचार, विचार, व्यवहार व मन की पवित्रता का विकास हो तथा भारतीय संस्कृति व सभ्यता की अक्षुण्णता सदैव बनी रहे। सदबुद्धि की देवी माँ गायत्री की असीम कृपा की वृष्टि निरन्तर छात्रों पर होती रहे। यज्ञ कार्य में विद्यालय के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल के द्वारा माँ सरस्वती एवं गायत्री माता की पूजा की गई तथा वैदिक मंत्रों में सहयोग कर यज्ञ के देवता गण एवं गायत्री माता को प्रबल श्रद्धा के साथ आहुतियाँ समर्पित की गईं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता का उत्थान एवं यज्ञ कार्य से वातावरण की शुद्धि हेतु निरन्तर करने का संकल्प व संदेश को अपने जीवन में उतारने तथा जन – जन तक पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया। यह महान कृत्य गायत्री परिवार के कुशल विद्वानों द्वारा कराया गया। उन्होंने विद्यालय के द्वारा कराए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से देश व समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!