बुलन्दशहर

बालाजी दरबार में दीप यज्ञ एवं मंगल आरती के साथ मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन 

बुलंदशहर:उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर जनपद बुलंदशहर के कृष्ण नगर में स्थित प्रभु श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार के प्रांगण में बालाजी दरबार के स्वामी परमदेव महाराज के सानिध्य में बालाजी दीप यज्ञ एवं संध्याकालीन मंगल आरती का आयोजन किया गया। बालाजी दरबार के प्रांगण में समस्त सनातन प्रेमियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की प्रभु श्री बालाजी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगल आरती के माध्यम से प्रार्थना की। बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिये आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिरोही, बंटी लोधी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष संजय गोयल, अरुण गोयल, वरिष्ठ पत्रकार भरत गौड़, नरेश वर्मा, समाज सेवी आरके गर्ग, यशपाल सिंह, केके शर्मा, रामकुमार मकवाना, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश कुमार, जेपी गुप्ता आदि सम्मानित गण मंदिर प्रांगण में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!