नोएडा

सेक्टर-70 में बच्चों ने मनाई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा बने नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहा मन

नोएडा :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में शुक्रवार को एक भावुक और भक्तिमय आयोजन देखने को मिला। यहां दिव्यांग बच्चों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद दिव्यांग बच्चों ने कृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विशेष प्रस्तुति एडमिन हेड कृष्णा यादव, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत और फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह द्वारा तैयार की गई। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक राजवी सिंह, कृति यादव, आरवी, सक्षम और भाविका का विशेष सहयोग रहा।

फाउंडेशन के निदेशक एवं फिजियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनोमिस्ट डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। ऐसे त्योहारों को मनाने से बच्चों में खुशी, आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है।

इस अवसर पर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, और सौम्या सोनी, डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन मैनेजर, मौजूद रहे।

सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने बताया कि ऐसे आयोजनों और सामाजिक कार्यों से बच्चे हमारी संस्कृति को समझते हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!