बच्चों ने सीखीं बैंकिंग गतिविधियां ,नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बैंकिंग गतिविधियों के साथ साथ डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा उपाय सुझाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा निवृत्त प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक महेंद्र कुमार तथा कृष्णा फाउंडेशन के सचिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।
महेंद्र कुमार ने बच्चों को आधार कार्ड एवं बैंक खाते से संबंधित जानकारी, खाता खोलने की प्रक्रिया बचत का महत्व व निवेश हेतु उचित प्रबंधन टिप्स दिए। उन्होने डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने और आनलाइन वित्तीय फ्राड से बचाव हेतु उपयोगी जानकारी दी तथा सतर्क रहने व जागरुक बनने का आग्रह किया।
सचिन कुमार ने बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा बचत करने व निवेश का सही उपयोग करने की आवश्यकता जताई।
प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना और उनमें बचत सुरक्षित बैंकिंग व धन के सद्उपयोग की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है।
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






