पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग बुलंदशहर की गोष्टी हुई आयोजित

बुलंदशहर: आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग बुलंदशहर की गोष्टी व्यापारी संवाद कार्यक्रम जीएसटी 2.0 पर मंडी फतेहगंज में आयोजित हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने की कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया गोष्ठी में जीएसटी विभाग से डिप्टी कमिश्नर बब्लेश कुमार तिवारी डिप्टी कमिश्नर प्रताप सिंह यादव असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप पटेल व असिस्टेंट कमिश्नर सरोज पटेल उपस्थित रहे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा कि व्यापारियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बना रहे तो सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सरल हो जाता है माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा जीएसटी में अधिक से अधिक पंजीयन एवं व्यापारी को सुविधा प्रदान करने की है उन्होंने मांग की जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को व्यापारी आरोग्य कार्ड एवं पेंशन योजना का लाभ दिया जाए यह मांग प्रदेश स्तर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उठाई जा रही है बब्लेश तिवारी डिप्टी कमिश्नर ने कहा की जीएसटी में 15% राजस्व की वृद्धि व्यापारियों के सहयोग को दर्शाती है उन्होंने कहा कि विभिन्न बिंदुओं पर जैसे ई वे बिल या पंजीयन में किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा अगर छोटे व्यापारी का पंजीकरण है तो उसे 24 घंटे के अंदर एक्टिवेट करने की सरकार की मंशा है जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा की पंजीयन के लिए व्यापारी को आगे आना चाहिए और अधिकारियों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है प्रणाली स्पष्ट और अधिकारियों का सहयोग से चलती है बैठक में प्रमुख रूप से शिवन गोयल, कपिलगोयल, ने ई वे बिल की समस्याओं का समाधान पूछा
गोष्ठी में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान बताए गए बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश कुमार जिंदल, कपिल गोयल, नवीन, अशोक, कुमार अग्रवाल दर्पण अरोड़ा, जिला संगठन मंत्री बलराम चौकडात, राजीव बंसल, सौरभगर्ग, अभय चंद्र, सुमित मित्तल, संदीप भूटानी, अमित बहल, संचित एलाइंस, जितेंद्र, शिवांश सिंघल, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मौजूद रहे
नगर प्रभारी विजय गुप्ता ने उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बैठक में सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया ,
रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






