
औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ रक्षित टंडन ने आनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया की सुरक्षा साइबर फ्राड व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने विद्यार्थियों से अनजान लिंक पर क्लिक ना करने, अपने पासवर्ड और ओटीपी किसी को भी साझा ना करने सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सावधानी पूर्वक साझा करने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध आनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।
उन्होने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से ही फ्राड और धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत औरंगाबाद पुलिस थाना द्वारा किया गया। अनिल कुमार शर्मा, कांस्टेबल रामवीर लवकुश सिम्मी नैंसी करिश्मा आदि ने भी अपने विचार रखे और साइबर फ्राड से बचाव हेतु उपयोगी जानकारी दी।
चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी लोकेश वर्मा हिमांशी गर्ग अंशु गोयल रश्मि शर्मा पंकज कुमार बबिता सिंह आकाश डांगुर आकाश भटनागर अंशिता भटनागर आदि मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






