राम -ईश इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2026 को राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में एक जिला-स्तरीय विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस छात्रों में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग विकसित करना और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग के लिए तैयारकरना था।इस विचार-विमर्श में ग्रेटर नोएडा के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 6 टीमों ने प्रोजेक्ट, एक्टिविटी और टूल्स के माध्यम से यह प्रस्तुत किया कि किस प्रकार कक्षा में कोडिंग, लॉजिकल रीजनिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और एल्गोरिदम सोच को खेल और प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों से पढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शिखा सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में तकनीक के साथ चलना हर छात्र के लिए अनिवार्य है। 
मुख्य वक्ताओं में श्री नीरज अवस्थी, प्रधानाचार्य, मॉडल स्कूल, नोएडा; श्रीमती गार्गी घोष कंसबनिक, प्रधानाचार्या, एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल; तथा डॉ. विश्वदीप सिंह बघेला, प्रोफेसर, गलगोटिया विश्वविद्यालय शामिल थे। सभी ने NEP 2020 के संदर्भ में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
मेजबान विद्यालय से मैडम नेहा सेठ* और मैडम नेहा तिवारी* ने स्कूल स्तर पर AI लैब और कोडिंग क्लब शुरू करने के अपने अनुभव साझा किए। तथा ज्ञानवर्धक प्रेजेंटेशन दिया।
कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों संवाद भी हुआ। अंत में सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए ताकि शिक्षक और छात्र दोनों AI-संचालित भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
–






