गाजियाबाद

मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोशिएशन में मेरठ मंडल से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए दितेश भाटी 

मेरठ: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोशिएशन में हुए चुनाव में दितेश भाटी मेरठ मंडल से निर्विरोध अध्यक्ष बने। महासचिव पद पर प्रदीप कुमार, मोहित कुमार मंडल उप महासचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र, अभिनव सिंह अतिरिक्त महासचिव बने। इस दौरान सैकड़ों व्यक्तियों ने फूल माला पहना कर मंडल अध्यक्ष दितेश भाटी (मोनू भाटी) और उनकी पूरी कमेटी का स्वागत किया।

इस मौके पर दितेश भाटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोशिएशन के समस्त कर्मियों के जनकल्याण के लिए कार्य करेंगे और समस्त कर्मचारियों का मान सम्मान बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!