बुलन्दशहर

बालिका विद्यालय में हुआ दीपावली महोत्सव 

जूनियर व सीनियर वर्ग ने बनाईं मनोहारी रंगोलियां 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )मेन सदर बाजार स्थित लाला मुरारीलाल रामरती देवी सरस्वती बालिका विद्यालय में शनिवार को दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी मनमोहक रंगोली सजाकर सभी को प्रभावित कर दिखाया,

समारोह का शुभारंभ प्रबंधक ध्रुव कुमार सिंघल व रीना सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चौदह वर्ष का वनवास भोगने के पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में यह दीपोत्सव मनाया जाता है। हमें भगवान श्री राम के आदर्श अपने जीवन में उतार कर उनका अनुसरण करना चाहिए

सीनियर और जूनियर वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेते हुए रंग-बिरंगी मनोहारी रंगोलियां बना कर सभी को प्रभावित कर दिखाया।

निर्णायक मंडल ने कक्षा आठ की छात्राओं को प्रथम तथा कक्षा चार के बच्चों को द्वितीय व कक्षा नौ की छात्राओं को तृतीय घोषित किया। प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

संचालन साक्षी सिंघल ने किया। सावित्री सैनी, संजीव सैनी गुलिस्ता, ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!