नोएडा
डॉ. महिपाल सिंह को वर्धना फाउंडेशन ने किया सम्मानित

नोएडा: वर्धना फाउंडेशन के छठे वार्षिकोत्सव समारोह में प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनोमिस्ट डॉ. महिपाल सिंह को दिव्यांग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
नोएडा सेक्टर 70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक और संस्थापक डॉ. महिपाल सिंह पिछले 17 वर्षों से सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इसी प्रयास को देखते हुए वर्धना फाउंडेशन ने उन्हें यह सम्मान दिया।
इस दौरान वर्धना फाउंडेशन की संस्थापिका वंदना सोनी मुख्य अतिथि मोहम्मद दानिश और रूपिंदर रोमी मौजूद रहे।






