शिक्षण संस्थान

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया भारतीय सेना दिवस

दनकौर:अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में आज भारतीय सेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे व भारतीय सेना के वीर सपूतों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार शर्मा व कार्यक्रम मुख्य वक्ता भास्कर सैनी ने संयुक्त रूप से करके किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार शर्मा ने सभी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारतीय सेना दिवस के°एम° करियप्पा के भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भास्कर सैनी ने सभी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के°एम° करियप्पा के 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल राॅय फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था।15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के° एम° करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे।इसके बाद प्रत्येक 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी बहादुर सेनानियों को भी सलामी दी जाती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने सभी को भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए एवं सभी को देश के लिए न्यौछावर रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि यदि देश है तो हम हैं और हमें सभी को देश पर न्यौछावर हुए सेनानियों का भी सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य विनोद कुमार सिंह, संजय दीक्षित,राकेशचौहान,ओंकार, हरिओम शर्मा,रोहित सैनी,सनी चौधरी,रामवीर सिंह,पवन ठाकुर,रूबी चौधरी,अंजू सिंह,कंचन सिंह,ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!