बुलन्दशहर

वन दरोगा ने कराई चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

अवैध रूप से हरे भरे पेड़ काट डालने का मामला, शिकायत के आधार पर सी ओ प्रखर पांडे ने रुकवाया था अवैध कटान 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )वन दरोगा चंद्र वीर सिंह ने अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वन दरोगा ने यह कार्रवाई जिला फारेस्ट अधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह के निर्देश पर की। सी ओ सिटी प्रखर पांडे ने अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजकर कटान का काम रुकवा दिया था।

तहसील स्याना,अनूपशहर रेंज ,ब्लाक जहांगीराबाद थाना औरंगाबाद अंतर्गत ग्राम सूरजपुर टीकरी में कुछ लोगों ने 28 अगस्त की सुबह आम के बाग में हरे भरे आम के पेड़ अवैध रूप से बिना विभागीय परमिशन लिए काटने शुरू कर दिए थे। अवैध कटान की शिकायत मिलने पर सी ओ सिटी प्रखर पांडे ने थाना पुलिस को मौके पर भेजकर अवैध कटान रुकवा दिया था। मामले की सूचना मिलने पर जिला वन अधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह ने रेंजर अनूपशहर मुजाहिद हुसैन को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए।

मुजाहिद हुसैन ने बताया कि मौके पर 28 पेड़ आम के तथा 12 पेड़ अमरुद के कटे पाये गये। अमरुद के पेड़ काटे जाने पर कोई परमिशन आवश्यक नहीं है लेकिन आम के पेड़ काटे जाने की परमिशन नहीं थी। मामले में वन दरोगा चंद्र वीर सिंह ने मौहम्मद जावेद, आरिफ सैफी, मुमताज और वकील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वन दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!