दनकौर

कर्मवीर भाटी बने किसान एकता महासंघ प्रदेश सचिव

सिकंदराबाद: शुक्रवार  किसान एकता महासंघ की बैठक मल्हपुर सिकंदराबाद में चौधरी धन्नी नेताजी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता अजय पाल सिंह एवं संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया बैठक में रोजगार, शिक्षा,चिकित्सा व किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई ,

बैठक मे सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार किया गया जिसमें कर्मवीर भाटी को प्रदेश सचिव, राजेंद्र भाटी को जिला प्रभारी बुलंदशहर, निशांत भाटी को जिला प्रवक्ता बुलंदशहर, श्रीचंद भाटी को तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, मदन भाटी को तहसील उपाध्यक्ष सिकंदराबाद, संजय भाटी को ब्लॉक उपाध्यक्ष सिकंदराबाद, सुमित भाटी को तहसील सचिव युवा, अंकित भाटी को युवा तहसील उपाध्यक्ष सिकंदराबाद, किरण पाल भाटी ग्राम संयोजक, चिंटू भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराबाद, जयकरण भाटी को ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मनोनीत किया गया इनके अलावा दर्जन लोगों ने संगठन में सदस्यता ग्रहण की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई इस मौके पर रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, ओमकार नगर, मां.इंद्रपाल सिंह, अमित नागर, गजराज कसाना, कृष्ण मावी, नवल खारी,मांगे प्रधान,सावित्री देवी,अरविंद सेक्रेटरी, हरेंद्र कसाना,नीरज कसाना, गिर्राज सिंह,ओमेंद्र सिंह,पंकज कसाना, विकास कसाना,संजय नागर,विक्रम नागर, सोनू कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!