बुलन्दशहर

सुरजावली गौशाला में हुआ गोवर्धन पूजा एवं गौपूजन 

ग्रामीणों ने गौ माताओं से की गांव देहात की कुशल कामना 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली की कान्हा गौशाला में बुधवार को गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा एवं गौमाताओं का पूजन किया गया। ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ग्राम पंचायत सचिव सुमित प्रताप सिंह केयर टेकर बुद्धि पाल ओमपाल पाल आदि ने गौशाला में गौसेवा करते हुए मालाओं से सुसज्जित किया और गुड़ खिलाया। गौ शाला में गोबर से गिर्राज महाराज का प्रतीक गोवर्धन बनाया और पूजा अर्चना कर अपने गांव देहात की कुशल कामना करते हुए मनौती मांगी।

ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित किया गया।लखपत सिंह लोधी रामू सिंह संतपाल सिंह ठाकुर कालू सिंह उमेश गूर्जर धनेश ठेकेदार विपिन राजपूत पंकज विवेक केशव विवेक शर्मा लव जीतू विनीत शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!