सरकारी कॉलोनी निवासियों को 50 साल बाद भी नहीं मिल पाई मूलभूत सुविधाएं -चौधरी प्रवीण भारतीय

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा के अंतर्गत आने वाली सरकारी कॉलोनी में मूलभूत समस्याएं नहीं मिलने से स्थानीय लोग पिछले लंबे समय से परेशान हैं। कॉलोनी में पक्के रास्ते,नाली का निर्माण नहीं होने की वजह से कॉलोनी में मुख्य मार्गों एवं गलियों में कीचड़ युक्त जलभराव की स्थिति है। खाली प्लाटों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी है जगह-जगह गंदगी अंबार लगें हुए हैं जिसकी वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला सलाहकार बसंत भाटी के नेतृत्व में सरकारी कॉलोनी के लोगों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान की रणनीति बनाई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रेमराज भाटी ने बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश सरकार के द्वारा 1972 में सरकारी कॉलोनी के प्लॉट अलॉट किए थे लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार एवं यूपीसीडा की अनदेखी एवं घोर लापरवाही के कारण यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं जैसे मुख्य रास्ते का निर्माण सीवरेज स्ट्रीट लाइटें पेयजल स्कूल अस्पताल साफ सफाई की व्यवस्था आज तक नहीं मिल पाई हैं। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि बैठक के दौरान सरकारी कॉलोनी की महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बताया कि उनके बच्चे कीचड़ युक्त रास्ते से गुजर कर स्कूल जाते हैं वहीं बच्चों और बुजुर्गों को इस कीचड़ युक्त रास्ते में गिरने का डर बना रहता है।
संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान ने कहा जल्द ही सरकारी कॉलोनी की समस्याओं के समाधान हेतु यूपीसीडा के दफ्तर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन प्रदर्शन कर यूपीसीडा के आर.एम अनिल शर्मा एवं सिकंदराबाद के एसडीएम महोदय को लिखित पत्र सौंपेंगे।
इस दौरान प्रेमराज भाटी सुशील प्रधान विजय प्रधान मलखान सिंह यादव नीरज भड़ाना सूबेदार जगबीर सिंह धीर सिंह भाटी दरोगा उधम सिंह दया प्रधान बसंत भाटी राजकुमार पीलवान मोहित अधाना रवि पीलवान बाला देवी पूजा देवी सुनीता देवी महेंद्र देवी अनीता देवी उषा देवी कमलेश देवी राकेश भाटी नितेश यादव मोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।