बुलन्दशहर

विशेष स्वास्थ्य शिविर में 179 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण 

भारत विकास परिषद गौरव का आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भारत विकास परिषद गौरव के तत्वावधान में श्याम हैल्थ केयर सेंटर पर रविवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया गया। शिविर में सैंकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण मेटृो हास्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ फैसल करीम तथा न्यूरो सर्जन डॉ आकाश मिश्रा द्वारा किया गया। सभी आवश्यक ई सी जी एवं शुगर जांच निशुल्क की गई। शिविर में कुल 179 रोगियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। शाखा सचिव विजय गर्ग ने आगंतुक चिकित्सकों एवं मैडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्टाफ से जो समाज सेवा की है उसके लिए समाज हमेशा आपका कृतज्ञ रहेगा।

इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार विजय गर्ग राकेश मित्तल सुरेंद्र गोयल के डी गुप्ता अरुण गुप्ता विजय गोयल डॉ राहुल भारद्वाज डॉ रुपाली भारद्वाज ब्रजेश गर्ग अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!