शिक्षण संस्थान

जे पी विद्या मंदिर तौमडी में हर्षोल्लास से मनाया गया होली महोत्सव 

स्कूली बच्चों ने खेली पर्यावरण अनुकूल होली 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )जे पी विद्या मंदिर तौमडी में होली महोत्सव हर्षोल्लास उमंग और उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण अनुकूल होली खेली और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति का सबसे अनूठा त्यौहार होली महोत्सव है। होली में जौ की बालियां भूनकर नवीन फसल का स्वागत किया जाता है। उमंग और उत्साह का प्रतीक है होली। उन्होने यह भी कहा कि आपसी मतभेदों गिले शिकवों को भुला कर पर्यावरण अनुकूल होली खेली जानी चाहिए तभी पर्व की सार्थकता सिद्ध हो सकती है। कैमिकल युक्त रंग और खाद्य पदार्थों से बचें यह संदेश देते हुए उन्होने कहा कि नशा आदि कुरीतियों से बचकर रहें ‌।

स्कूली बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। गिद्दा नृत्य, होली महोत्सव का विशेष आकर्षण रहा। नन्हे मुन्नों ने फूलों से होली खेली और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रमोद कुमार करवार, जितेंद्र भारद्वाज,दिप्ति शर्मा जितेश कुमार आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

सोमपाल सिंह और मनोज कुमार ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

कोमल चौधरी, जाह्नवी, अनुष्का और लवी चौधरी ने बारी बारी से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। मिष्ठान वितरित कर महोत्सव का समापन किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!