बूथ मजबूत होगा तो विधानसभा चुनाव में कमल और मजबूती से खिलेगा – भूपेंद्र चौधरी
शिकारपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बूथ अध्यक्षों से जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान
शिकारपुर : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत बुधवार को बदायूं हाईवे स्थित गांव रानऊ के अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट में शिकारपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी ने भूत अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया है। 
शिकारपुर के बदायूं हाईवे स्थित गांव रानऊ के अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट में बूथ अध्यक्ष सम्मलेन का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया तथा भाजपा नेता कुश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। भूपेंद्र चौधरी ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और बूथ जितना मजबूत होगा, भाजपा उतनी ही मजबूती के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। सेवा, सुशासन, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों के कारण भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ समितियों को सक्रिय किया जाए, बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुख व्यवस्था, लाभार्थी संपर्क, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा नियमित संगठनात्मक बैठकों को प्राथमिकता दी जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। यदि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा तो संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस सम्मेलन में नगर पालिका परिषद शिकारपुर अध्यक्ष राजबाला सैनी, जिला महामंत्री नीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, विकास गर्ग, रवीन्द्र मीणा, शिकारपुर मंडल प्रभारी रवीन्द्र डेनी, अहमदगढ़ मंडल प्रभारी अनिल गोयल, कार्यक्रम संयोजक मधुर चौहान, सह संयोजक परवेंद्र देशवाल, प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अनिल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






