राजस्थान

भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मनाया

अनूपगढ़:आज व्यापार मंडल अनूपगढ़ के सभाकक्ष में नगर मंडल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया,

इस आयोजन में वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीतू राठोड़,पुर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, वरिष्ठ सदस्य नन्दलाल छाबड़ा,मोहित छाबड़ा,पुर्व विधायक पवन दुग्गल,ठाकरदास मिठीया मंचासीन थे,

मंच संचालन वरिष्ठ सदस्य ओम लखेसर द्वारा किया गया,उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मंचासिन पदाधिकारियों का पार्टी पटका पहनाकर स्वागत किया गया,

नीतू राठोड़,मुकेश शर्मा,मोहित छाबड़ा,ओम लखेसर,सतपाल मुंजाल,पवन दुग्गल,एडवोकेट राकेश सारस्वत द्वारा विचार व्यक्त किये गये,

सतपाल मुंजाल द्वारा कहा गया की पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने निजी स्वार्थ,गुटबाजी,निजी पसंद को पार्टी हित पर हावी नहीं होने देना चाहिए,

कार्यकर्ता को पार्टी में पुर्ण निष्टा के साथ कार्य करते हुए पार्टी रिती नीती को आगे बढ़ाते रहना चाहिए,

पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट राकेश सारस्वत द्वारा विचार व्यक्त करते हुए संस्थापक सदस्यों, तत्कालीन नेतृत्वकर्ताओं,कार्यकर्ताओं को याद किया व उनका वंदन किया और कहा कि संस्थापक सदस्यों, तत्कालीन नेतृत्वकर्ताओं,अनगिणित कार्यकर्ता की त्याग,तपस्या, बलिदान व मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, अत्यन्त कठिन समय में तत्कालीन नेतृत्वकर्ताओं ने पार्टी को खड़ा किया,

सैकड़ों, हजारों, लाखों कार्यकर्ताओं को जोड़ा और आम जनमानस का समर्थन प्राप्त किया,

सारस्वत ने मंचासीन पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि स्थानीय शीर्ष नेतृत्व प्रत्येक बुथ,वार्ड,शहर स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का मान सम्मान रखते हुए उनके संगठनात्मक,राजनेतिक, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें तभी पार्टी व समान्य कार्यकर्ता आगे बढ़ पायेगा,

आज प्रदेश व देश में पार्टी की सरकार है तब समान्य कार्यकर्ता यह उपेक्षा रखता है कि जब वह आम जनता के कार्य प्रशासनिक कार्यालयों में लेकर जाये तो जनहित के कार्यों का समाधान पुर्ण गंभीरता व मान सम्मान के साथ हो,ताकी आमजन का पार्टी व पार्टी कार्यकर्ता के प्रति विश्वास बढ़े, सारस्वत द्वारा समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई,

मंडल अध्यक्ष राठोड़ द्वारा सभी उपस्थिति जनों का आभार व्यक्त किया गया,

इस अवसर पर नगरपालिका पार्षद एडवोकेट परमानन्द गौड़, पार्षद सुनिल डाल,पार्षद ताराचंद,पार्षद राजविन्दर सिंह,विजय सांखला,मनोज आसेरी,अशोक मिटिया,मालाराम शर्मा,मनीराम ज्याणी,चिरंजी बशीवांल व अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

रिपोर्ट डी एल सारस्वत अनूपगढ़ राजस्थान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!