साहित्य जगत

हिन्दुस्तानी जलपरी आरती गुप्ता साहा को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

गौतम बुध नगर: भारत एवं एशिया की हिन्दुस्तानी जलपरी आरती गुप्ता साहा ऐसी पहली महिला तैराक जिसने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था…आरती गुप्ता साहा का जन्म 24 सितम्बर, सन 1940 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनका सम्बंध एक साधारण बंगाली हिन्दू परिवार से था। उनका पूरा नाम आरती साहा गुप्ता है। उनके पिता का नाम पंचुगोपाल साहा था। जब आरती ढाई साल की थीं, तभी उनकी माता का देहान्त हो गया। उनके बड़े भाई छोटी बहन भारती को मामा के यहाँ रखा गया, जबकि आरती अपनी दादी के पास रहीं, आरती की तैराकी प्रतिभा को सचिन नाग ने पहचाना और उसे तराशने का काम शुरू किया। साल 1949 में आरती ने अखिल भारतीय रिकॉर्ड सहित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं को जीता। उन्होंने साल 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में भी भाग लिया…आरती भारत तथा एशिया की ऐसी पहली महिला तैराक जिसने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था…आरती ने यह करनामा 29 सितम्बर, 1959 में कर दिखाया था और उनको “हिंदुस्तानी जलपरी” कहा जाता है…1960 में आरती गुप्ता साहा को ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया। ‘पद्मश्री’ प्राप्त करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाडी थीं…

भारतीय डाक ने भी उनके जीवन से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए 1998 में एक डाक टिकट जारी किया था…आरती गुप्ता साहा का निधन 23 अगस्त, 1994 को पश्चिम बंगाल में हुआ। उनकी मौत की वजह पीलिया को माना जाता है, लेकिन मौत से पहले वे अपने जीवन को अपनी उपलब्धियों से अमर बना चुकी थीं…

संग्रहकर्ता प्रचार विभाग ईकाई जेवर नगर जिला गौतमबुद्धनगर विभाग नोएडा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!