बुलन्दशहर

कान्हा भी रंग गये स्वतंत्रता दिवस के रंग में ,मुस्लिम बच्चें भी पीछे नहीं रहे देश प्रेम के रंग में रंगने में 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरे देश में देश प्रेम की बयार बही वहीं कान्हा जी भी तिरंगी टोपी पहन मुस्कराते हुए नजर आए। खास बात यह भी रही कि दोनों देश प्रेम के रंग में मुस्लिम बच्चों ने भी कोई कोर कसर उठा कर बाकी नहीं रखी। बड़े ही उमंग उत्साह और मनोयोग से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने स्वतंत्रता दिवस पर कान्हा जी को विशेष रूप से सुसज्जित किया। कान्हा जी तिरंगी डृैस धारण कर तिरंगा मुकुट धारण कर मधुर मुस्कान की अद्भुत छटा बिखेरते नजर आ रहे थे।

तमाम धारणाओं को दरकिनार करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराते हुए देश प्रेम का परिचय दिया। मुस्लिम बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया हाथों में तिरंगा उठाये देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों ने देशभक्ति के प्रदर्शन में कोई कोर कसर उठा कर बाकी नहीं रखी हुई थी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!