बुलन्दशहर

शनि धाम में मना कान्हा का छटी महोत्सव

संकीर्तन की धूम जमकर थिरके श्रृद्धालु

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) श्री शनिधाम सेवा समिति के सौजन्य से शनिवार की देर शाम प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शनि धाम में भगवान श्री कृष्ण का छटी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति सदस्यों ने पूजा अर्चना करने के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। पूजा नागेश्वर मंदिर के महंत कुलदीप कुमार शास्त्री ने संपन्न कराई। दीप प्रज्वलित अशोक गिरी ने किया।

महोत्सव का विशेष आकर्षण मधुर संकीर्तन कार्यक्रम रहा। श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में संकीर्तन किया गया। मंडल के लोकप्रिय स्थानीय गायक कलाकारों ने अजय गोयल के नेतृत्व में गणेश वंदना से संकीर्तन शुरू किया। सरस्वती वंदना गुरु वंदना हिमांशु ने प्रस्तुत की।

गायकों ने भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राधे को सरस मधुर भक्ति गीतों से खूब रिझाया। भक्ति गीतों से भावविभोर होकर श्रृद्धालुओं ने देर तक नृत्य किया। बेटी बचाओ का सकारात्मक संदेश अजय गोयल ने मधुर स्वर मे मत मारो मुझे कोख में मम्मी, इस धरती पर आने दो गीत के माध्यम से देकर खूब वाहवाही बटोरी। पवन सैनी,सोनू सैनी, नरेश सैनी, राजीव गुप्ता नितिन कुमार अजय ,यश, रुपेंद्र चावला, आदि ने भक्ति गीतों का अजब समा बांधा। संचालन ध्रुव नामदेव एडवोकेट ने किया।

देर रात्रि तक चले कार्यक्रम का समापन कान्हा की आरती उतार कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण करके किया गया।व्यवस्थाओं में राजेन्द्र प्रसाद आढ़ती,नीरज गुप्ता मास्टर शिवकुमार गुल्लन सोनी आलोक अग्रवाल ईश्वर सिंघल पुष्कर अग्रवाल अंकुर गुप्ता भोला दीपक अजय ने किया।

कैलाश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल, मयंक, अमित गर्ग, जितेंद्र कुमार ठाकुर सुनील सिंह, संजय सिंघल देवेन्द्र कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!