किसान एकता संघ ने मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस

दनकौर: आज किसान एकता संघ ने दनकौर स्थित कैप कार्यालय चौ. राजेंद्र प्रधान फार्म हाउस पर हर्षोल्लास के साथ केक काटकर अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर और अध्यक्षता बाबा मेहरबान अली ने की। इस दौरान किसान एकता संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने संगठन के पिछले सात वर्षों के कार्यों और संगठन की नीतियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए किसानों द्वारा संगठन पर अपना विश्वास बनाये रखने का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा किसानों, दमित, शोषितों की आवाज़ को हमेशा बुलंद करता रहेगा।
इस दौरान चौ सोरन प्रधान, वीरेंद्र बैसोया, सलोनी , विक्रम नागर,पं प्रमोद शर्मा, पप्पे नागर, मेहरबान अली, जेपी नागर, उम्मेद एडवोकेट, जगदीश शर्मा, ओमेंद्र खारी, सुमित चपरगढ़,जीतन नागर,संजय सैनी, संजीव चेची, सुमित लडपुरा आदि लोग मौजूद रहे।






