दनकौर
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान को किया होम अरेस्ट

दनकौर : सूरजपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर महापंचायत करने के ऐलान के बाद आज पुलिस प्रशासन ने किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान को होम अरेस्ट किया। संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुद्ध नगर के 25 तारीख को सूरजपुर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और चौधरी सोरन प्रधान को होम अरेस्ट कर लिया।
किसान एकता संघ का आरोप है कि पुलिस प्रशासन को इतना भय है कि कमिश्नर से मिलकर पंचायत स्थगित करने के बाद भी चौ सोरन प्रधान जी को होम अरेस्ट कर लिया है,