उपनिदेशक बनायें जानें पर प्रवेश कुमार लोधी नें बुलन्दशहर कार्यालय पहुँचकर दी बधाई

बुलन्दशहर: नेहरू युवा केन्द्र बुलन्दशहर(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित को मेरा युवा भारत संगठन पूर्व नाम नेहरू युवा केन्द्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) में उपनिदेशक पद पर पदोन्नति होनें पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ऊंचागांव रहें प्रवेश कुमार लोधी ने बुलन्दशहर कार्यालय पहुँच कर उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित को बुकें भेंट एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश कुमार लोधी ने बताया हैं, कि यह संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करता हैं। जिसमें युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यह संगठन युवाओं को कौशल विकास स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करता हैं। साथ ही बताया कि जिला युवा अधिकारी बुलन्दशहर कार्यकाल में जिले में युवा नेतृत्व कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, युवा संसद, युवा उत्सव, खेलकूद प्रतियोगिताएं, नमामि गंगे परियोजना आदि कार्यक्रमों एवं योजनाओं का सफल संचालन किया गया। जैसें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (गौतमबुद्ध नगर), संविधान दिवस पदयात्रा (नई दिल्ली), नशामुक्त भारत अभियान (वाराणसी) आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी उन्होंने बखूबी जिम्मेदारी निभाई। साथ ही बुलन्दशहर जनपद में स्वयंसेवकों का एक सशक्त समूह तैयार कर सड़क सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रिपोर्टर जीतू कुमार लोधी