बुलन्दशहर

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने कराई विशेष पूजा 

महाशिवरात्रि पर किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के आवास पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। परिजनों के साथ सर्वेश वर्मा ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।

टीचर्स कालोनी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित बनवारी लाल शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए रूद्राभिषेक संपन्न कराया। सभी ने परिजनों के साथ क्षेत्र और राष्टृ की उन्नति सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन के पी सिंह, प्रदीप कुमार लोधी एडवोकेट जितेंद्र माहुर गौरव लोधी मनीषा एकता शशि रानी सर्वेश वर्मा वैभव राजपूत रुदाश आराध्या निशु मानसी गौरी सूर्याश आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!