दनकौर

मिशन शक्ति विशेष अभियान (छठवां चरण) पर मीना मंच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दनकौर:आज उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर ब्लॉक दनकौर में मिशन शक्ति विशेष अभियान (छठवां चरण) में आयोजित कार्यक्रम में मीना मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से किया गया। इसके पश्चात छात्राओं ने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावशाली नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही, माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रदर्शित करते हुए छात्राओं ने प्रत्येक देवी के स्वरूप, शक्ति, नारी सशक्तीकरण एवं समाज सुधार में उनके प्रतीकात्मक महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता, समानता एवं महिला सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कारागार पुलिस चौकी के प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेन्स एवं पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करते हुए एआरपी श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री उमेश राठी,चौकी इंचार्ज श्री नरेंद्र सिंह, एआरपी श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, मिशन शक्ति की नोडल शिक्षिका श्रीमती मीनू चौधरी, श्रीमती आशुतोष, श्रीमती शालू चौधरी,श्रीमती अनीता,श्रीमती पूनम, श्रीमती कविता,श्रीमती नसरीन भी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!