अवैध खनन,ओवरलोडिंग व भूजल दोहन के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया में सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 में बिल्डरों के द्वारा अवैध खनन ओवरलोडिंग एवं नोएडा के सेक्टर 151-153 में बिल्डरों के द्वारा पिछले दो वर्ष से लगातार किए जा रहे भूजल दोहन के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) लीलू चेची के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने की ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 2 में बिल्डरों के द्वारा कमर्शियल प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। बिल्डर निर्माण के नाम पर अवैध रूप से अवैध खनन,ओवरलोडिंग एवं रात के समय कार्य कर रहे हैं जिसकी वजह से सेक्टर के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 151-153 में पिछले दो वर्ष से लगातार कई बिल्डर भूजल दोहन कर रहे हैं जिनकी शिकायत बार-बार की गई लेकिन जिला प्रशासन में भूजल विभाग के द्वारा कठोर कार्रवाई नहीं की गई।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि नोएडा के 153 में ACE बिल्डर पिछले दो बार से लगातार भूजल दोहन कर रहा है जिसकी कई बार शिकायत की गई। जिसके तत्पश्चात कमेटी का गठन भी किया गया लेकिन आज तक कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं हुई। अगर ऐसा ही चला रहा तो एक दिन यहां पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग तरसेंगे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे।






