
औरंगाबाद( बुलंदशहर )जे पी विद्या मंदिर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार उप निरीक्षक शशिकांत गौतम उप निरीक्षक दानिश रज़ा महिला उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत आदि ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा उनके हित में चलाईं जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा हैल्प लाइन नंबर 1090,1098,1930,1076,181,112 की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें साइवर फ्राड से बचाव हेतु टिप्स दिए।उप निरीक्षक जीत सिंह कांस्टेबल नीरज धामा उनके साथ रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





