बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ मानसून उत्सव 

नौनिहालों ने किया रिमझिम वर्षा का स्वागत उठाया लुत्फ़ 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को नन्हे मुन्नों ने मानसून उत्सव का लुत्फ उठाया। बच्चों ने रेन डांस झूले और रंग बिरंगे छातो संग वर्षा ऋतु का स्वागत किया।

प्ले ग्रुप से कक्षा तक तक के नौनिहालों के उत्साह वर्धन के उद्देश्य से आयोजित मानसून उत्सव का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ साथ वर्षा ऋतु जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की सीख देना है।

स्कूली बच्चों ने इंद्रधनुषी परिधानों रेनकोट गमबूट और रंगीन छातों से लैस होकर रेन डांस सावन के झूले वाटर एनीमल एक्टीविटी तथा फ्रूट टेस्टिंग जैसी गतिविधियों में उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिक्षिकाओं ने खुद से तैयार किए छाते बच्चों को गिफ्ट में प्रदान किए।

कार्यक्रम का संचालन बबिता सिंह ने किया। मोहित शर्मा प्रमोद कुमार जोशी लोकेश वर्मा मोनिका सक्सेना प्रेमलता माहुर प्रिंसी चौधरी रिप्पी शर्मा नीतू सिंह नेहा गोयल रजनी सिंह दीपांशी चौधरी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने आगंतुक अतिथियों अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!