
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) एक अधेड़ महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी युवक के संग फुर्र हो गई। महिला की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रेमी युगल फरार है।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलावा रहीमपुर निवासी पचपन वर्षीय महिला सरिता अपने दो लड़कों और दो लड़कियों को छोड़ कर अपने प्रेमी आनंद पुत्र गंगा सरन के साथ मंगलवार सुबह चार बजे घर से निकल गई। बताया जाता है कि आनंद लगभग 20 साल से गांव में रहकर मजदूरी करता आ रहा था। महिला का पति इक्कीस साल से चंडीगढ़ में नौकरी करता था। महिला की पुत्री भारती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रेमी युगल का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल