बुलन्दशहर

सांसद राजकुमार सांगवान पहुंचे जौंठ

गूर्जर नेता अजब सिंह कपासिया के आवास पर की गणमान्य लोगों से मुलाकात 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ रालोद नेता राजकुमार सांगवान सांसद बागपत का गांव जौठ में गूर्जर नेता अजब सिंह कपासिया के आवास पर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। सांगवान ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर हाल चाल जाना।

शुक्रवार को दोपहर गांव जौंठ पहुंच कर सांगवान गूर्जर नेता अजब सिंह कपासिया के आवास पर पहुंचे। अजब सिंह कपासिया ने गणमान्य लोगों के साथ माल्यार्पण कर पगड़ी भैंट कर सांसद का भावभीना स्वागत सत्कार किया। सांगवान ने कपासिया के परिजनों सहित तमाम गणमान्य लोगों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। साथ ही उन्होने अजब सिंह कपासिया के पुराने संघर्ष की यादें ताजा करते हुए बताया कि अजब सिंह कपासिया राष्ट्रीय लोकदल के बहुत मजबूत स्तंभ और निर्भीक निष्पक्ष नेता रहे हैं।कपासिया जी ने हमेशा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं को पार्टी और चौधरी अजित सिंह के समक्ष रखकर समुचित समाधान कराया। उन्होने कहा कि अजब सिंह कपासिया मेरे छोटे भाई सरीखे हैं।

चाहत मुकद्दम, महावीर सिंह रौसा, डॉ कुंवरवीर चौधरी राजीव शर्मा बालका सुंदर नेता जी बालका जगदेव सिंह पूर्व प्रधान बालका आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह मय फोर्स साथ रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!